रायपुर. राजधानी रायपुर में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस (Eid-e-Milad-un-Nabi) में चाकूबाजी (Raipur Stabbing News) की वारदात हुई है. तीन युवकों पर बदमाश ने अपने पास रखे चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के अस्पताल भेजा गया है. पूरी वारदात पुलिस की सुरक्षा के बीच हुई है, जिससे कानून व्यवस्था पर फिर सवाल उठ रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, आजाद चौक थाना क्षेत्र के तात्यापारा में चाकूबाजी हुई है. पैंगबर मोहम्मद के जन्मदिन के मौके पर बड़ी संख्या में इस्लाम धर्म के लोग जुलूस निकाल रहे थे. खुशी के त्योहार में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बना जब कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद हो गया. इस दौरान आरोपी ने अपने पास रखे चाकू से तीन युवकों पर हमला कर दिया. हमले में वह घायल हो गए बताया जा रहा है कि पुलिस ने घटना में शामिल कुछ युवकों को हिरासत में लेकर थाने में बैठा दिया है. मामले के लेकर पूछताछ की जा रही है.
नहीं थम रही चाकूबाजी की वारदातें
राजधानी में बीते कुछ दिनों में लगातार चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है. सोमवार रात एक ही रात में चाकूबाजी की दो अलग-अलग हमले हुए. इनमें दो लोगों की मौत हो गई. राजधानी में सुबह से ही पर्व को लेकर माहौल था. पुलिस भी तैनात थी, लेकिन फिर भी चाकूबाजी होना शहर की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है.