रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध अवस्था मे मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

उमरिया। मध्य प्रदेश उमरिया स्टेशन एवं ज्वालामुखी रेलवे फाटक के बीच रेल ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। हालांकि प्रथम दृष्ट्या रेल हादसे का शिकार होने का अंदेशा जताया जा रहा है। लेकिन जिस हालत में रेलवे लाइन के बीच पटरी पर उसका शव मिला है उससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।

दरअसल मृतक युव का बैग कुछ दूर सुरक्षित हालत में रखा है। साथ ही उसका शरीर पूरी तरह सुरक्षित है, सिर्फ गले और जबड़े में चोट के निशान है। इसके अलावा उसका मोबाइल उसके हाथ मे बिल्कुल महफूज रखा हुआ है। ऐसे हालातों में मृत युवक हादसे का शिकार हुआ है,आतमघाती कदम उठाया है या किसी साज़िश का शिकार हुआ है, यह कहना मुश्किल है।

फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंची है,और ज़रूरी कार्रवाई कर रही है। जेब मे मिले दस्तावेज के आधार पर युवक की पहचान शहडोल जिले बुढार के पुरानी बस्ती के अमर पिता रामनरेश चौधरी के रूप में हुई है। मौके पर पहुँची कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल बेहज दिया है।