टनल में फंसे 41 लोगों के लिए जीवन तलाशेगा DRDO का ‘दक्ष’ रोबोट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में टनल में फंसे लोगों की जान बचान को रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले 9 दिनों से टनल के अंदर फंसे 41 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव दल के सभी प्लान फेल हो चुका है। ऐसे में अब बचाव दल ने ‘रोबोट’ का सहारा लेने का मन बना लिया है।

डीआरडीओ के ‘दक्ष’ रोबोट से टनल के अंदर जीवन तलाशने की कोशिश की जाएगी। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों का कहना था कि टनल के अंदर मलबे के ऊपरी भाग की ओर से जांच की जाएगी। जांच के बाद और टनल के अंदर तक स्थिति का पूरा जायाजा लेने के बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

विदित हो कि टनल के अंदर फेसे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम कई प्लान पर काम कर रही है। लेकिन, चिंता की बात है कि पिछले 9 दिनों से बचाव दल के हाथ विफलता ही लगी है। दूसरी ओर, सूत्रों की बात मानें तो टनल के अंदर फंसे लोगों की तबीयत भी खराब हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *