रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने अपहरण और अवैध वसूली के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद पुलिस हथकड़ी बाधकर आरोपियों का जुलूस निकाला है। साथ ही चौराहे पर लेकर जाकर उठक-बैठक लगवाई है।
बतादें कि रायपुर के गंज थाना अंतर्गत एक शिकायत कराई गई थी। जिसमें शोसल मीडिया में एक वायरल एक वीडियो पर अपराधियों के द्वारा युवक को नग्न कर उसके साथ मारपीट करते नजर आ रहा है। इस वीडियो में बदमाश युवक धमकाते हुए उससे 50 हजार की डिमांड कर रहा है और उसको मारने की धमकी दे रहा है। साथ ही उसे धमकाते हुए कहता है कि यदि उसने किसी को इस जगह की लोकेशन बताई तो वह उसे मार डालेगा। फिर बदमाश उसे किसी भी तरह की होशियारी न करने के लिए चेताता है।
जैसे ही वीडियो सामने आया उसके बाद पुलिस ने वीडियो में धमकाते दिख रहे युवक की पहचान करते हुए उसे हिरासत में लिया। उसके अन्य साथियों की पतासाजी भा की है। आरोपित का कहना है कि यह वीडियो 10 दिन पुराना ओडिशा का है। हालांकि हर बार बयान बदलने की वजह से पुलिस अब आरोपित के मोबाइल लोकेशन सहित अन्य तकनीकी मदद से जांच की। पुलिस के अनुसार मारपीट करने वाला यह आरोपित पूर्व में भी कई मामलों में जेल जा चुका है।