यूपी के बिजनौर जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. किरतपुर इलाके के एक गांव निवासी एक युवक ने पड़ोसी महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी और कुछ देर बाद खुद भी फांसी लगाकरआत्महत्या कर ली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
जानकारी के अनुसार किरतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा के रहने वाले लक्ष्मण पुत्र बाबुराम ने पड़ोस की ही रहने वाली 45 साल की महिला की उसके ही घर मे घुसकर रविवार रात गला घोंट कर हत्या कर दी. फिर बाद में अपने घर मे जाकर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह घटना की जानकारी मिली.
बताया जा रहा है कि महिला के पति की 20 साल पहले मौत हो चुकी है. महिला के दो बच्चे हैं जबकि आरोपित के चार बच्चें हैं. लक्ष्मण और महिला अपने-अपने घर में अकेले रहते थे.