जशपुर दौरे से लौटे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, 11 की 11 लोकसभा सीट जीतेगी भाजपा

रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय आज जशपुर के दौरे पर गए हुए थे। वे सशक्त जशपुर अभियान के तहत किए गए कई कार्यक्रमों में शामिल होने गए थे। हालांकि अब वे रायपुर वापस लौट आए हैं। इसी बीच बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशियों की सूची पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, 11 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों की सूची जारी हो चुकी है। जिसके बाद बहुत अच्छी प्रतिक्रिया सामने आई है।

बता दें, सीएम साय ने कहा कि, निश्चित रूप से 11 की 11 लोकसभा सीट बीजेपी जीतेगी। बीजेपी की सूची पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री ने पलटवार करते हुए कहा कि, कांग्रेस का तो धर्म है हम लोग कोई भी अच्छा काम करेंगे तो उसका वह विरोध करते हैं। वह अपना धर्म निभा रहे हैं।

वह पहले अपनी पार्टी देखें- सीएम 

पीसीसी चीफ दीपक बैज की तरफ से बृजमोहन अग्रवाल और सरोज पांडे को बलि का बकरा बनाया जाने वाले बयान को लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, वह पहले अपनी पार्टी को देखें…आज उनकी पार्टी कहां पर खड़ी है, उसकी चिंता करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *