जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं, जिनमें वो बेहद हसीन लग रहीं हैं। इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर का हर लुक वाकई काबिले-तारीफ है, तो आइए आपको दिखाते हैं ये तस्वीरें।

जाह्नवी कपूर ने अनंत-राधिका के फंक्शन में गोल्डन ड्रेस में जमकर लाइमलाइट लूटी, जिसमें सिल्वर कढ़ाई वर्क के साथ थाई-हाई स्लिट है।

इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर गोल्डन ड्रेस में सोने सी चमचमाती हुई दिखाई दे रहीं हैं और उनकी अदाएं भी कमाल की हैं।

वहीं इस दूसरे लुक में, जाह्नवी कपूर पर्पल एंड ब्लू शेड वाली शिमरी सीक्विन साड़ी में बेहग सिजलिंग अंदाज में नजर आई, जिनसे नजरें हटा पाना नामुमकिन है।

जाह्नवी कपूर ने इस साड़ी के साथ प्लंजिंग नेकलाइन वाला ब्लाउज कैरी किया था।

वहीं इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर सिल्वर कटआउट डिटेल्स वाली सिंगल शोल्डर मिनी ड्रेस में फैंस की धड़कनों को बढ़ाती हुई नजर आईं थीं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने इन्हें कैप्शन दिया – “ल्यूक्स ल्यूक्स ल्यूक्स”।

वहीं इस तस्वीर में जाह्नवी कपूर ब्राउन कलर की बॉडीकॉन गाउन में किसी दिवा से कम नहीं लग रहीं हैं, जिसे देखने के बाद फैंस की धड़कनें तेज हो गई थीं।
