लोकसभा चुनाव के पहले खजुराहो को बड़ी सौगात, हजरत निजामुद्दीन से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, 12 को PM मोदी करेंगे शुभारंभ

भोपाल। मध्य प्रदेश के खजुराहो संसदीय क्षेत्र को लोकसभा चुनाव के पहले बड़ी सौगात मिलने जा रही है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो तक चलेगी। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ करेंगे।

इस सौगात के लिए खजुराहो की जनता और बुंदेलखंड की जनता की तरफ से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो सांसद शर्मा ने आभार जताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया है। शर्मा ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा साथ ही लोगों को सुविधाएं मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *