मनोहरलाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़, लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा की गठबंधन सरकार में शामिल भारतीय जनता पार्टी-जननायक जनता पार्टी (भाजपा-जजपा) के बीच सीटों की खींचातानी पर एक नाटकीय घटनक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया।
मुख्यमंत्री खट्टर ने आज राज्यपाल बंडार दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कुछ ऐसी भी अटकलें लगायी जा रही है कि श्री खट्टर लोकसभा चुनाव 2024 में करनाल सीट से भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 के चुनाव नतीजों के बाद जजपा भाजपा गठबंधन के साथ सरकार चला रही थी। जजपा लोकसभा चुनाव में दो सीटें हिसार (जहां से भाजपा सांसद बृजेन्द्र सिंह हाल में पार्टी छोड़कर काँग्रेस में जा चुके हैं) और भिवानी-महेंद्रगढ़ मांग रही थी। भाजपा-जजपा को एक भी सीट देने के पक्ष में नहीं थी।
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों में से भाजपा के पास 41 सीटें है।
इस बीच, भाजपा ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर जानकारी दी है कि पर्यवेक्षक के रूप में विधायक दल की बैठक में शामिल होने केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ चंडीगढ़ पहुँच चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *