Madhuri Dixit रह गई हैरान …73 साल की दादी ने ‘मार डाला’ गाने पर किया ऐसा डांस

‘डांस दीवाने’ की मजेदार शुरुआत कलर्स चैनल पर हो चुकी है. शो कलाकारों और टैलेंट का एक से बढ़कर एक डोज देखने को मिल रहा है. शो में छोबी जी ने माधुरी के गाने पर ऐसा डांस किया, जिसके बाद खुद माधुरी दीक्षित  इनके सम्मान में कुर्सी छोड़कर स्टेज पर आ गईं. छोबी जी का डांस देखकर शो के जज सुनील शेट्टी और माधुरी दीक्षित काफी हैरान रह गए थे.

छोबी जी की एंट्री ने मचाया धमाल

बता दें कि छोबी जी की उम्र 73 साल है और इस उम्र में भी उनकी फुर्ती और डांस के प्रति दीवानगी कम नहीं हुई है. स्टेज पर छोबी जी ने काफी धांसू एंट्री मारी थी. पहले स्टेज पर अंधेरा हुआ, फिर छोबी जी कहती हैं ‘माधुरी जी स्वागत नहीं करोगी हमारा’… इसके बाद उन्हें देखकर माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी दोनों ही हैरान रह जाते हैं. जिसके बाद शुरू होता है छोबी जी की डांस परफॉर्मेंस.

छोबी जी ने संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी देवदास के ‘हम पे ये किसने हरा रंग डाला’ गाने पर डांस परफॉर्मेंस दिया है. उनकी अदा और नजाकत देखकर माधुरी दीक्षित भी उनसे बेहद इंप्रेस्ड हो गईं.

इसके बाद से छोबी जी की डांस परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस पर इंटरनेट यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे कि छोबी जी इस उम्र में भी इस जज्बे के साथ डांस कर रही हैं. उन्हें परफॉर्म करते देखना वाकई एक इंस्पिरेशन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *