रायपुर : शिक्षा के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए DeshKaPrahari.com के संपादक शैलेष आनंद सोजवाल ने शासकीय प्राथमिक शाला अटारी पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन सहित लेखन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया गया सहयोग बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने संपादक शैलेष आनंद सोजवाल के इस नेक कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
लेखन सामग्री प्राप्त करने के बाद छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि इससे उन्हें पढ़ाई में सहायता मिलेगी। विद्यालय परिवार ने भी इस सहयोग को प्रेरणादायक बताया।

गौरतलब है कि DeshKaPrahari.com के संपादक शैलेष आनंद सोजवाल लंबे समय से विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे समय-समय पर जरूरतमंदों को कंबल वितरण, मूक गौमाताओं के लिए अन्नदान तथा गरीब एवं भूखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराने जैसे सेवा कार्यों के माध्यम से अपना सामाजिक दायित्व निभा रहे हैं।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि समाज के अधिक लोग शिक्षा और सेवा के ऐसे कार्यों में आगे आएं, तो जरूरतमंद बच्चों एवं परिवारों को बड़ा लाभ मिल सकता है।
