पुलिस नक्सली मुठभेड़ : 25 लाख के ईनामी शंकर राव सहित 18 नक्सलियों की मौत, 4 एके 47 रायफल सहित इंसास रायफल बरामद

कांकेर : छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के कल्पर के जंगलों में नक्सलियों के साथ मंगलवार को सुरक्षाबलों की मुठभेड़ में 18 नक्सलियो की मारे जाने की खबर है।

इनमें 25 लाख का ईनामी नक्सली कमांडर शंकर राव के भी मारे जाने की खबर है। साथ ही नक्सली कमाण्डर ललिता के भी ढेर होने की खबर है। बताया जा रहा है कि, मारे गए सभी नक्सली बड़े केडर के थे। इस मुठभेड़ को नक्सलियों के लिए तगड़ा झटका माना जा रहा है।

बताया जा रहा है कि, सुरक्षाबलों ने चार एके 47 रायफल के साथ इंसास रायफल बरामद करने का दावा किया है। वहीं इस मुठभेड़ में बीएसएफ़ के इंस्पेक्टर समेत सुरक्षाबलों के दो जवानों के घायल होने की भी खबर है।

घंटेभर चली मुठभेड़, बेकअप पार्टी भेजी गई

मिली जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटे बेठिया के माड़ इलाके में मंगलवार की दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चली। पुलिस ने दावा किया है कि एनकाउंटर में कई नक्सली मारे गए हैं। वहीं दो जवान घायल हुए हैं। इसकी पुष्टि कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने की है। एसपी में बताया कि, मुठभेड़ में घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए सुरक्षाबलों की अतिरिक्त टुकड़ी रवाना कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *