कांग्रेस-भाजपा का कार्टून वार : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोला हमला, कहा “मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ सबका विकास का है नारा”

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और BJP के बीच कार्टून वार जारी है। इस मसले को लेकर राहुल गांधी पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने हमला बोला है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं। वैसे-वैसे कांग्रेस और बीजेपी में वार-पलटवार का दौर बढ़ता चला जा रहा है। हालांकि जनता के मतदान के आधार पर ही पता चलेगा कि, छत्तीसगढ़ में किसकी सत्ता बनेगी।

सबका विकास किया जा रहा है 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि, मोदी की मर्जी नहीं, सबका साथ सबका विकास नारा है। राहुल गांधी बताएं आखिर वे चाहते क्या हैं। समाज में संघर्ष उत्पन्न हो, ऐसा राहुल गांधी चाहते हैं। कांग्रेस हमेशा अपने विचारों को समाज पर थोपती रही है।

गुलाब की पंखुड़ियों से कांग्रेसियों ने गुलकंद बना लिया

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि, उनकी बातों पर जनता विश्वास नहीं करती है। वहीं 21 अप्रैल को प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि, जनता के पैसों से गुलाब का फूल बिछाया था। गुलाब की पंखुड़ियों से कांग्रेसियों ने गुलकंद बना लिया था। अब एक बार फिर ऐसा ही कुछ करने वाले होंगे।  यहां कांग्रेस का राजनीतिक अस्तित्व और वजूद कहां है? क्या कहकर प्रचार करेंगे, देखने का विषय यह होगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *