रायपुर : गुरु के प्रति अपनी असीम आस्था प्रकट करने का दिन गुरु पूर्णिमा उत्सव प्रदेशभर में बड़े ही उत्साह से साथ मनाया गया इसी कड़ी में जय भारतमाता आराधन समिति द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, भारतमाता प्रकल्प परिसर, मठपुरैना मे गुरु पूर्णिमा पर्व अत्यंत की उत्साह के साथ मनाया गया|
जय भारतमाता आराधन समिति द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संचालित सरस्वती शिशु मंदिर, भारतमाता प्रकल्प परिसर, मठपुरैना के आचार्यों को वस्त्र भेंट किया गया, इस दौरान समिति के सचिव देवेन्द्र अग्रवाल, प्रकल्प के पालक समाजसेवी पदमचंद जैन, राजेन्द्र फौजदार रुपेश अवधिया विशेष अतिथि के रूप मे समाजसेवी व भारत स्वाभिमान न्यास के उपाध्यक्ष योगाचार्य श्री नवीन यदु एवं समस्त आचार्य उपस्थिति रहे |
