हंसने के लिए हो जाए तैयार, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का ट्रेलर रिलीज, इस दिन से होगा स्ट्रीम

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का नया सीजन जल्द आने वाला है। इसका ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। शो का दूसरा सीजन 21 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस बार यह शो सिर्फ शनिवार को ही स्ट्रीम किया जाएगा।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के ट्रेलर में कपिल अपनी पूरी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं। इस बार भी शो की जज अर्चना पूरन सिंह ही हैं। शो के नए सीजन में शामिल होने वाले मेहमानों की एक झलक भी दिखाई गई है।

ट्रेलर में करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, जान्हवी कपूर, रोहित शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी, महीप कपूर और सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आएंगे। ट्रेलर में जिस तरह से मस्ती और धमाल देखने को मिल रहा है। मेकर्स ने दूसरा सीजन का ट्रेलर रिलीज करते हुए एक टैगलाइन दी गई। इस बार जमेगा हिंदी सिनेमा का रंग, संग सुपरस्टार्स।

बता दें कि कपिल शर्मा के इस शो का पहला सीजन शनिवार और रविवार को स्ट्रीम किया जाता था। वहीं, दूसरा सीजन शनिवार को ही स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं, ट्रेलर देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *