नौकरी दिलाने के नाम पर मानव तस्करी का बड़ा खुलासा सामने आया है। छत्तीसगढ़ की 35 युवतियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने की जानकारी मिली है। प्रशासन सभी बेटियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

कांकेर। नौकरी के नाम पर झारखंड में छत्तीसगढ़ के 35 युवतियों को बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है. एक युवती के फोन से गांव के युवक को भेजे गए मदद के संदेश के बाद मामले का खुलासा हुआ. परिजनों ने शासन-प्रशासन से बेटियों की सुरक्षित वापसी की मांग की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन और पुलिस संबंधित जिले के अधिकारियों से संपर्क कर जांच व तलाशी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि 35 लोगों में 15 कांकेर और बाकी युवतियां छत्तीसगढ़ के अन्य जिले की है.

 

मिली जानकारी के अनुसार सभी को नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया, जिसके बाद सभी झारखंड पहुंच गई, लेकिन अब उन्हें जबरन बंधक बनाकर काम लिया जा रहा है. इस दौरान दुर्गुकोंदल इलाके के खुटगांव की एक युवती ने अपने परिचित के एक युवक को मोबइल पर संदेश भेजकर अपनी आपबीती बताई. युवती ने बताया कि उसे और अन्य युवतियों को झारखंड के गढ़वा जिले में बंधक बनाकर रखा गया है और काम लिया जा रहा है. प्रशासन को जब इस बात की जानकारी हुई प्रशासन ने त्वरित रूप से संज्ञान में लिया और गढ़वा जिला प्रशासन से संर्पक कर खोजबीन की कार्यवाही शुरू कर दी

है.