धन-कुबेर वन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ पर भी होगी क्या कारवाई ?…सरकार रिटायर्ड एसडीओ साहब की अकूत संपत्ति की कराएगी जांच…  

 क्या यह सच नहीं है..?

रायपुर : हाल ही मे लोक आयोग ने भ्रष्ट अधिकारियों के रिटायर्ड होने के बाद जांच व कार्रवाई बंद करने के मामले मे सरकार को बड़ा सुझाव दिया है जिसके बाद भ्रष्ट अधिकारियों के साथ ही आय से अधिक संपत्ति बनाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने का मन बना लिया है, सरकार अब रिटायरमेंट के बाद भी गंभीर वित्तीय अनियमितता करने वाले शासकीय राशि का गबन, सरकारी धन का दुरपयोग करने वाले कर्मचारीयो और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है..

सरकार के इस सख्त तीखे तेवर के बाद से भ्रष्ट अधिकारियों मे हड़कंप मच गया है.. ऐसे ही वन विभाग के सालों से मिठाई मलाई खाकर अकूत धन संपदा बनाने वाले रिटायर्ड एसडीओ पर भी सरकार अपना शिकंजा कस सक्ती है.. रिटायर्ड साहब के भी आय-व्यवय की जांच व उनके संपत्तियों पर भी सरकारी एजेंसियों की पैनी नजर लगी हुई है संभवत : इस फरमान के बाद धन कुबेर रिटायर्ड एसडीओ साहब की बेहिसाब संपत्तियों का हिसाब किताब करने पर कई अनसुलझे रहस्यों से पर्दा फ़ाश हो जाएगा ..

जंगल मे मंगल कर बनाया मोटा माल

विभागीय विश्वस्त सूत्रों के अनुसार मिठाई मलाई का शौक रखने वाले रिटायर्ड एसडीओ साहब को किसी भी विभागीय काम को पूरा कराने के एवज मे मोटा माल लेनी की आदत रही है, सूत्र बताते है कि ठेकेदार हो या विभाग द्वारा कराया गया कोई भी काम इनके पैनी नजरों से नहीं बच पाते थे, साहब के अधीनस्थ रहे अधिकारियों-कर्मचारियों से मोटा माल लपेटकर उन्हे (साहब.. ) विभाग के विश्वसनीय …. गार्ड बाकायदा अखबार मे लपेटकर बंडल –बंडल राजकीय वाहन मे सौपे जाते थे

अब साहब का आगे क्या होगा ..

सरकार के फरमान के बाद अब बड़ा यक्ष सवाल यह है कि ताउम्र जंगल विभाग की मिठाई मलाई खाकर अकूत धन संपत्ति बनाने वाले रिटायर्ड एसडीओ साहब पर सरकार या उनकी एजेंसिया कारवाई करेगी ..? संपत्तियों की जांच के आदेश जारी होंगे..या इस बार भी साहब चढ़ावा चढ़ाकर अपनी पुंछ बचा लेंगे

रिटायर्ड एसडीओ साहब की बाकी की मनोहर कहानी अगले अंक मे ..