सीतापुर से सुनील गुप्ता की रिपोर्ट
सीतापुर। 100 बिस्तरीय अस्पताल के प्रसूति वार्ड में शौचालय की पानी व्यवस्था को लेकर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी की कमी से शौचालय में गंदगी और दुर्गंध की स्थिति बनी हुई है। मरीजों का दावा है कि वे कई दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। करीब एक सप्ताह पहले विधायक के निरीक्षण के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने की बात कही जा रही है।
वहीं बीएमओ डॉ. एसएन पैंकरा ने पखवाड़ेभर से पानी नहीं आने की बात से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि ठेकेदार के काम के दौरान पानी की टंकी में लीकेज होने से पिछले एक-दो दिन से पानी की समस्या आई है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।