भेट-मुलाकात : ग्राम धोबनी के किसान कोमल प्रसाद साहू का एक लाख 10 हजार का ऋण हो गया माफ

रायपुर| बिलाईगढ़ विधानसभा के  ग्राम पंचायत सरसींवा में भेंट-मुलाकात के दौरान किसान कोमल प्रसाद साहू ग्राम धोबनी निवासी  ने बताया कि एक लाख 10 हजार का ऋण माफ हो गया है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीन किस्त मिल गई है। उन्होंने बताया कि मिले पैसे से 30 डिसमिल खेत करते हैं। बताया कि वे जैविक खेती करता हूं।

उन्होंने बताया कि जैविक पद्धति से बैगन की खेती करते हैं। पांच साल धान की खेती के बराबर लाभ एक साल के बैगन की खेती से होता है।  पिछले साल बैगन की खेती से 5 लाख रुपए का फायदा हुआ है। जैविक खेती से जमीन की उर्वरता बढ़ी है। किसान श्री कोमल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया कि वे जैविक खेती को प्रोत्साहित कर रहे हैं।