डांसर के साथ कथित अश्लील हरकत करते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, पैसे उड़ाते दिखे; सोशल मीडिया पर मचा बवाल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का डांसर के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में नेता डांसर के साथ अश्लील हरकत करते और पैसे उड़ाते दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

वायरल वीडियो को लेकर जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उनकी पहचान जगेश्वर यादव के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, जगेश्वर यादव महादेवदांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष और घोघर गांव के उपसरपंच हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।