ओवरटेक के चक्कर में पलटी बस, कई यात्री घायल

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बड़ा हादसा हो गया। सीधी से डागा जा रही यात्री बस सेमरिया गांव में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। ओवरटेक के चक्कर में यात्री बस पलट गई। इस हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जिसमें से 4 लोगों की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. सभी घायलों को डायल 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया।

दरअसल शुक्रवार को सीधी से डागा जा रही बस सेमरिया गांव के मुख्य बाजार के पास हादसे को शिकार हो गई। सकरी सड़क में ओवरटेक के कारण बस पलट गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। जिसमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जबकि अन्य यात्रियों को भी चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *