गर्लफ्रेंड ने बात करने से किया मना तो युवक ने लगा ली फांसी

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है. लड़की ने बात करने से मना कर दिया था. जिसके बाद से वह तनाव में था.

वहीं परिजनों ने गांव के कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा किया. साथ ही  पुलिस से गहराई से इस मामले की जांच की मांग करी. हंगामे के चलते कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया.

युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

यह मामला कालिंजर थाना के रनखेरा गांव का है. यहां रहने वाले युवक का शव नाले के पास बबुल के पेड़ से लटका मिला था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि उनके बेटे से किसी काई झगड़ा नहीं था, बेटे को मारकर लटकाया गया है. परिजनों ने पुलिस को शव उतारने से मना कर दिया और कार्रवाई की करने लगे. मौके पर कई थानों की फोर्स और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी गई.

पुलिस ने बताया कि शुरुआत जांच में पता चला है कि युवक का एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लड़की बात करने से इनकार कर रही थी, जिस कारण युवक मानसिक अवसाद में रहता था उसकी लड़की से कहासुनी भी होती थी. जिस कारण युवक ने पेड़ से लटककर जान दी. मृतक युवक 5 महीने पहले मुंबई से लौटा था.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

इस मामले पर SP अभिनंदन ने बताया कि कालिंजर थाना इलाके में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला. अभी तक जो जानकारी मिली है उससे यह पता चला है कि युवक का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. ऐसी अनुमान है कि उनकी आपस में कोई कहासुनी  भी हुई होगी. जिसकी वजह से लड़की ने बात करने से मना कर दिया था. जिसके चलते उसने यह कदम उठाया. जांच के हिसाब से ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *