बीच सड़क युवक पर चाकू से हमला, 2 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर. सरेआम चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. जहां एक युवक पर बीच सड़क चाकू से एक बदमाश ने हमला कर दिया. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है. पूरा मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. वहीं इस मामले में चंद घंटों में ही पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, प्रशांत नामक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार, प्रशांत की कुछ लोगों से बहस हो गई थी. जिसके बाद एक आरोपी ने चाकू से लगातार 4-5 बार हमला कर दिया. पूरी वारदात का वहां खड़े लोगों ने वीडियो कैमरे में कैद कर लिया. हालांकि, किसी ने उसे बचाने की कोशिश भी नहीं की.

वहीं जब आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद जब फरार हो गया तो वहां खड़े लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया. जिसका इलाज जारी है. पुलिस ने चाकूबाजी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक आरोपी के खिलाफ पहले भी चाकूबाजी का मामला दर्ज है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *