घर से लापता युवक का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक लापता युवक की लाश उसके ही घर से 100 मीटर दूर पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच शुरु कर दिया है।

रविवार शाम से लापता था मृतक

यह पूरा मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान जय कुमार पटेल (24) के रूप में हुई है, जो अविवाहित था और मजदूरी करता था। वहीं वह रविवार शाम से लापता था और परिजन रात भर से उसकी तलाश कर रहे थे।

पेड़ पर फांसी से लटकी मिली लाश

सोमवार सुबह 10 बजे जब ग्रामीण शौच के लिए गए, तो उन्होंने राकसिपारा डगनिया के नर्सरी में जय कुमार का शव पेड़ पर फांसी से लटकी हुई देखी। घटना आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सभी पहलुओं से जांच में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।