CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर फैसले संभव

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्री परिषद की बैठक शुरु हो गई है। यह बैठक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई है।

बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27 के उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा। 1 नवंबर से होने वाले राज्योत्सव और कर्मचारी संगठनों की मांग सहित कई मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।