रिटायरमेंट के बाद भी एसडीओ का ऐसा रसूख : विभागीय कर्मचारियों से करा रहे तिमारदारी, मिठाई-मलाई के बाद रस मलाई की तैयारी

रायपुर : वन विभाग के अधिकारियों के कई हैरत-अंगेज कारनामे सामने आते रहे है, कोई अधिकारी सरकारी बंगले मे स्विमिंग पूल बना कर तैर रहा है तो जगल का जंगल साफ कर स्विस बैंक के खाते भर रहा है..जंगल राज का पैसा कहा कहा दबा है यह तो गर्त की खाई मे है मगर वन विभाग के रिटायर्ड एसडीओ के कारनामो का परत दर परत खुलासा हो रहा है|

दुर्ग से लगे एक जिले मे पदस्थ रहे वन विभाग के रेजर साहब जब तक जंगल मे रहे मिठाई मलाई खा-खाकर अच्छे खासे तोंद वाले हो गए, जब ये प्रमोशन पाकर एसडीओ बने तो जंगल का माल चतुराई से अपने खीसों मे भरने लगे इसी दौरान साहब पर शनि की कुदृष्टि पड़ गई और किसी अज्ञात ने तत्कालीन वन मंत्री से एसडीओ बनकर अपना तबादला राजा साहेब के ईलाके मे करने का आवेदन दे दिया मंत्री जी भी बड़े मासूम निकले एसडीओ के पत्र पर बिजली से भी तेज गति से तबादला आदेश भी जारी कर दिया……

मिठाई-मलाई के शौकीन एसडीओ साहब को जब तबादले की जानकारी मिली उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई, आनन फानन मे साहब मंत्री जी के बंगले पहुचे और तबादले पर हैरानी जताई, बंगले मे जब पड़ताल की तो पता चला उन्होंने कोई तबादला पत्र भेजा ही नहीं और तबादला हो गया साहब बुरी तरह झुँझला गए सीधे मंत्री जी से मिलकर डटवत हो गए, साहब तबादला रुकवाने मोटी रकम का चढ़ावा देकर अपनी  साख बचाने मे कामयाब हो गए……

रिटायर हो गए मगर रसूख अब भी कायम

वन विभाग मे एसडीओ पद से रिटायर हुए साहब का रुतबा अब भी विभाग मे कायम है रसूख का अंदाजा यही से लगाया जा सकता है कि रिटायर होने के बाद भी वन विभाग के कई कर्मचारी साहब की तीमारदारी मे लगे हुए है काम साहब का कर रहे है और उन्हे तनख्वाह विभाग दे रहा है…….

संविदा नियुक्ति मे आने का भरते है दंभ

रिटायर्ड एसडीओ साहब आज कल सरकार के काफी चक्कर लगाते नजर आ रहे है कभी विभागीय मंत्री के बंगले झाकते है तो कभी विभाग से लगे अधिकारियों के कानों मे फुसफुसाते है साहब का जलवा अब भी बरकरार है बस संविदा नियुक्ति मिल जाए तो मिठाई मलाई के साथ साहब को रसमलाई का भी स्वाद चखने मिल जाए……..

 

 

आज बस इतना ही रिटायर्ड एसडीओ साहब की आगे की मनोहर कहानी अगले अंक मे……….