नगरीय निकाय चुनाव :  दुर्ग नगर निगम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, अलका बाघमार की रिकॉर्ड जीत 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में भाजपा की प्रत्याशी अलका बाघमार ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। उन्होंने पिछला रिकॉर्ड तोड़ते हुए अपने प्रतिद्वंदी प्रेमलता पोषण साहू को 67 हजार 295 वोटों से हराया है। नगर निगम दुर्ग में अब तक के हुए मेयर प्रत्याशी के चुनाव में यह रिकॉर्ड तोड़ जीत मानी जा रही है। महापौर के अलावा भाजपा ने 40 सीटों पर कब्ज़ा कर लिया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 12 सीट आई है। जबकि 8 सीट में निर्दलीय प्रत्याशियों ने दमखम दिखाई है।

मिली जानकारी अनुसार, भाजपा की प्रत्याशी अलका बाघमार को 10 लाख 76 हजार 42 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की प्रत्याशी प्रेमलता पोषण साहू को सिर्फ 40 हजार 347 वोट प्राप्त हुए हैं। बीजेपी की प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी को करीब 67 हजार 295 वोट से मात दी है।

अलका बाघमार की रिकार्ड जीत 

दुर्ग नगर निगम में इससे पहले दो बार की मेयर रही सरोज पांडेय की लीड 48 हजार रही है। वहीं इसके बाद भाजपा की चंद्रिका चंद्राकर ने 31 सौ वोटों से जीत हासिल की थी।  इसके बाद डॉक्टर शिव तामेर ने सिर्फ 400 वोट से जीत हासिल की थी। इस तरह नगर निगम के छठवें चुनाव में भाजपा के अलका बाघमार ने पिछला पूरा रिकॉर्ड जमीदोज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *