LPG Gas Cylinder New Connection: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और Strait of Hormuz से ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता के बीच भारत में LPG गैस की उपलब्धता पर दबाव बढ़ रहा है। मार्च 2026 से कई शहरों में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर के नए कनेक्शन पर रोक लगाए जाने की खबरें सामने आई थीं। ऐसे में नए कनेक्शन का इंतजार कर रहे लोगों के मन में सवाल है कि LPG New Connection Booking दोबारा कब शुरू होगी?
फिलहाल, नए घरेलू LPG कनेक्शन की शुरुआत को लेकर सरकार की ओर से कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। हालांकि, खाना पकाने के लिए उपभोक्ताओं के पास 5 किलो और 10 किलो के LPG सिलेंडर के साथ PNG जैसे विकल्प मौजूद हैं। लेकिन त्योहारों का सीजन अब शुरू होने को है ऐसे में LPG गैस की सिमित उपलब्धता लोगों के अंदर चिंता पैदा कर रही है।
LPG Production बढ़ाने पर जोर
पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। Strait of Hormuz दुनिया के प्रमुख तेल और गैस परिवहन मार्गों में शामिल है। इस बीच, भारत में LPG की उपलब्धता बढ़ाने के लिए रिफाइनरियों में उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घरेलू LPG उत्पादन बढ़कर औसतन 44,000 टन प्रतिदिन तक पहुंच गया है जोकि अगस्त के औसत प्रोडक्शन से लगभग 20% ज्यादा है.
5 Kg LPG Cylinder: आसान विकल्प
नए कनेक्शन की परेशानी के बीच 5 किलो का छोटू LPG सिलेंडर एक विकल्प हो सकता है। इसे इंडेन छोटू, भारत गैस मिनी और HP गैस अप्पू जैसे नामों से जाना जाता है। Free Trade LPG (FTL) श्रेणी के तहत मिलने वाले इन सिलेंडरों को अधिकृत LPG वितरकों से खरीदा जा सकता है। इनके लिए सामान्य घरेलू कनेक्शन की तुलना में प्रक्रिया आसान होती है। खरीद से पहले जरूरी दस्तावेजों और कीमत की जानकारी वितरक से जरूर लें।
10 Kg LPG Cylinder: जानें कीमत
IndianOil का Indane XTRALITE 10 किलो कंपोजिट सिलेंडर भी एक विकल्प है। यह पारंपरिक धातु के सिलेंडर की तुलना में हल्का होता है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इसकी शुरुआती कनेक्शन कीमत 4,853 रुपये और रिफिल की कीमत 1,667 रुपये बताई गई है। हालांकि, वास्तविक कीमत और उपलब्धता की पुष्टि संबंधित वितरक से करें।
PNG Connection: कैसे करें आवेदन?
पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) भी खाना पकाने का विकल्प है। यदि आपके इलाके में PNG नेटवर्क उपलब्ध है, तो संबंधित सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूटर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नए कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए LPG कनेक्शन की बहाली की आधिकारिक तारीख का इंतजार जारी है। तब तक उपभोक्ता अपनी जरूरत और स्थानीय उपलब्धता के अनुसार 5 किलो या 10 किलो के सिलेंडर अथवा PNG पर विचार कर सकते हैं।