रायपुर : छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का वर्षों पुराना इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है. राज्य सरकार ने वर्ष 2018-19 और 2019-20 के लिए 156 खिलाड़ियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करते हुए उनकी सूची जारी कर दी है. चयनित खिलाड़ी 20 अलग-अलग खेलों से जुड़े हैं. लंबे समय से लंबित इस प्रक्रिया के पूरा होने से खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है.
वर्ष 2016 से प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा मिलने का इंतजार कर रहे थे. खेल विभाग को दोनों वर्षों के लिए कुल 783 आवेदन प्राप्त हुए थे. इनमें वर्ष 2018-19 के 344 और वर्ष 2019-20 के 439 आवेदन शामिल थे. प्रारंभिक जांच के बाद 651 आवेदन स्क्रूटनी के लिए पात्र पाए गए. इसके बाद उच्चस्तरीय समिति की अंतिम समीक्षा में 156 खिलाड़ियों का चयन किया गया.
सरकारी विभागों में आरक्षित है पद
उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित होने के बाद चयनित खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता भी आसान हो गया है. राज्य के सभी सरकारी विभागों में दो प्रतिशत पद उत्कृष्ट खिलाड़ियों के लिए आरक्षित हैं. लंबे समय तक सूची जारी नहीं होने के कारण इन पदों पर नियुक्तियां प्रभावित हो रही थीं.
इन खेलों के खिलाड़ियों को मिला उत्कृष्ट खिलाड़ी का दर्जा
आर्चरी
धर्मेश गोफने
बिंदेश्वरी मरावी
नित्या धुर्वे
भरत कुमार यादव
आरती मसराम
बैडमिंटन
वेंकट गौरव प्रसाद
जूही देवांगन
आकर्षी कश्यप
फेंसिंग
स्वाति विश्वकर्मा
वी. जानसन सोलोमन
अनुप चौधरी
अनुराग चौधरी
हॉकी
रेणुका यादव
कराते
रुपेश दास
बोर्निता तालुकदार
मोनिका पाढ़ी
नितिन सिंह
राजेश
कयाकिंग-कैनोइंग
प्रमोद फरिकार
कौशल नंदनी ठाकुर
काजल धीवर
पिंकी साहू
शिवांगी ठाकुर
हेमलता सार्वा
सोनू साहू
स्वाति साहू
देवकुमारी साहू
अशोक कुमार
गणेश यदु
पैरा एथलेटिक्स
संगीता मसीह
ईश्वरी निषाद
प्रीति यादव
पैरा स्वीमिंग
ममता मिश्रा
किसराम पटेल
भरत सिंह
सॉफ्ट टेनिस
आयुषी चौहान
वुशू
बलराम साहू
महेंद्र पासी
विरेंद्र कुमार धीवर
नितिन नावलेकर
प्रतीक सिंह ठाकुर
बास्केटबॉल
फरहान अंजुम
एकता शिर्के
कृतिका रजक
दिपाली मतेलकर
कल्पना पटैल
महिमा भारद्वाज
मेघा सिंह
रिया वर्मा
निशा नेताम
अंशु श्रीवास
गुलब्शा अली
हैंडबॉल
शाही रिजवान
ए. प्रिया राव
एम. रमेश
एम. वेंकट राव
ऐमेश्वर वर्मा
यासी जीबरान
योगेश राव
कंचन महानंद
दिव्या सिन्हा
अनुजा दुबे
मुकेश्वरी
चित्रा
पी. दिनकर
पूनम यादव
राधेश्याम सिंह यादव
राजेश कुमार
रेवती
रजनी
सोनिया
दुर्गा स्वामी
नीरज सेमल्टी
यशोदा साहू
नेटबॉल
पलाश कुमार यदु
सृष्टि कांसकार
सुनील आदित्य
अंजलि सोनकर
लखेश्वरी वर्मा
डेफ स्वीमिंग
अतुल जायसवाल
व्हील चेयर फेंसिंग
कोमल कुमार मरकाम
महेंद्र कुमार साहू
मालती पनौरे
मनोहर साहू
हरिहर सिंह
रामफूल टोन्डर
रोहिणी साहू
राजेश कुमार साहू
सीता साहू
उत्तरा नवरंग
दीक्षा तिवारी
दिलीप कुमार साहू
दुर्गा साहू
आशीष पटेल
द्वारिका प्रसाद
सॉफ्टबॉल
इनेंद्र कुमार
बीरू बांधे
मानस केशरवानी
बीरेंद्र
किशन महानंद
हितेश निर्मलकर
प्रिंस सिंह