मृतकों की पहचान विवेक कुमार सिंह (45 वर्ष), पिता विश्वनाथ सिंह, अभिजीत सिंह (20 वर्ष), पिता विवेक सिंह, गोपाल कृष्ण (करीब 13 वर्ष) और कृष्ण गोपाल (करीब 15 वर्ष), दोनों के पिता जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है।

मौसी के घर घूमने आए थे दोनों नाबालिग
जानकारी के मुताबिक, गोपाल कृष्ण और कृष्ण गोपाल दोनों नाबालिग थे और घूमने के लिए अपनी मौसी के यहां चंदरपुर आए हुए थे। वहीं, विवेक कुमार सिंह चंदरपुर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे।
रेड नदी में नहाने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि चारों युवक रेड नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान वे नदी में डूब गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाश अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान चारों के शव बरामद कर लिए गए।
विश्रामपुर थाना क्षेत्र का मामला
यह हादसा विश्रामपुर थाना क्षेत्र के रेड नदी घाट पर हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। हादसे के कारणों और मामले से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है।