भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 10 दिसंबर 2023 को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. उनकी जगह बीजेपी ने मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया है. हालांकि मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद भी शिवराज सिंह लगातार चर्चा में बने हुए हैं. एक बार फिर वे अपने नए अंदाज में नजर आए हैं.
दरअसल, शिवराज सिंह चौहान सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद आज विदिशा पहुंचे. जहां शिवराज सिंह अपने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई करते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने खुद सोशल मीडिया X पर इसकी जानकारी दी है. लिखा, अपने मध्यप्रदेश की माटी सोना उगलती है…धरती माँ धन-धान्य से घरों को खुशहाल बना देती है. पसीने की कुछ बूँदों से माटी को नमन किया. आज खेतों की जुताई कर चने की बुआई की.”