ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन अवॉर्ड्स 2024 में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी शामिल हुई थीं. लंदन में आयोजित इस कार्यक्रम में वह प्रेजेंटर बनकर पहुंची थीं. इस दौरान उनका लुक देखने के बाद हर तरफ उनके प्रेग्नेंसी की चर्चा होने लगी है. वहीं, अब वो मुंबई वापस लौट आई हैं.
एयरपोर्ट पर दिखीं दीपिका
मुंबई एयरपोर्ट पर पपराजी ने दीपिका पादुकोण को अपने कैमरे में कैद कर लिया. प्रेग्नेंसी की अफवाहों के बीच एक्ट्रेस फुल स्वैग में एयरपोर्ट पर नजर आई हैं. इस दौरान का वीडियो काफी वायरल बो रहा है.
बता दें कि ये वीडियो विरल भयानी ने शेयर किया है. मुंबई एयरपोर्ट में दीपिका पादुकोण को ब्लू कलर का कैजुअल ड्रेस और उसके ऊपर लॉन्ग जैकेट पहने देखा गया है. बन के साथ चश्मा लगाए एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस स्पॉट हुई हैं. इस दौरान एक्ट्रेस सुपर कूल लगीं.
यूजर्स ने लगाए कयास
एक यूजर ने कमेंट किया, ‘वह प्रेग्नेंट लग रही हैं, ढीले ढाले कपड़े, बाफ्टा साड़ी में उनका थोड़ा पेट दिखा जो नॉर्मल नहीं है.’ एक यूजर लिखते हैं, ‘मुझे लग रहा है वह प्रेग्नेंट हैं.’ कई यूजर्स ने भी इसी तरह के कमेंट्स किया है.
फैंस हुए एक्साइटेड
दरअसल, एक रिपोर्ट में दीपिका पादुकोण के सूत्र का कहना है कि उनकी दूसरी तिमाही चल रही है. अभी तक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. इस कपल ने साल 2018 के नवंबर में इटली के लेक कोमो में शादी किया था. इस कपल की शादी को 5 साल हो गए हैं. इनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही दीपिका और रणवीर भी खुशखबरी शेयर करेंगे.