शादी के बाद हर किसी की नजर नई दुल्हन के पहले पोस्ट-वेडिंग लुक पर होती है और अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने अपने रिसेप्शन/कॉकटेल लुक से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. 6 जुलाई 2026 को लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद 7 जुलाई को अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) पहली बार पति के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आईं हैं. जैसे ही कपल ने रिसेप्शन पार्टी में एंट्री की, कैमरों की फ्लैश लगातार उनकी ओर घूम गईं और सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा शुरू हो गई.

इस बार सबसे ज्यादा चर्चा अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) के फैशन स्टेटमेंट की रही. नई दुल्हन होने के बावजूद उन्होंने पारंपरिक ब्राइडल अंदाज से अलग हटकर बेहद क्लासी और मॉडर्न लुक चुना. खास बात यह रही कि उन्होंने न मांग में सिंदूर लगाया, न गले में मंगलसूत्र पहना और न ही हाथों में चूड़ा नजर आया. इसके बावजूद उनका पूरा लुक बेहद रॉयल, एलिगेंट और फैशन-फॉरवर्ड दिखाई दिया.
ट्रेडिशनल लुक से बिलकुल अलग दिखीं
अपने पोस्ट-वेडिंग रिसेप्शन के लिए अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) ने डिजाइनर अमित अग्रवाल (Amit Agrawal) की कस्टम बनारसी साड़ी पहनी, जिसे पारंपरिक अंदाज से बिल्कुल अलग तरीके से डिजाइन किया गया था. इस साड़ी को ऑफ-शोल्डर कॉर्सेट स्टाइल में तैयार किया गया था, जिसने क्लासिक भारतीय टेक्सटाइल को मॉडर्न सिल्हूट के साथ खूबसूरती से पेश किया. साड़ी का ड्रामेटिक पल्लू इसे गाउन जैसा लुक दे रहा था, लेकिन इसकी पारंपरिक पहचान पूरी तरह बरकरार रही. यही फ्यूजन स्टाइल उनके आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत बना. इसके अलावा अंशुला ने अपने लुक को ओवरड्रेस करने की बजाय एलिगेंट रखा था. उन्होंने पन्ना, मोती और पोल्की से बना खूबसूरत नेकलेस पहना, जिसके साथ मैचिंग ईयररिंग्स उनके पूरे लुक में चार चांद लगा रहे थे. साथ ही स्लीक बन हेयरस्टाइल और ग्लोइंग मेकअप ने उनके मिनिमल लेकिन रॉयल अंदाज को और भी निखार दिया.
बता दें कि अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) की शादी के हर लुक के पीछे एक खास भावना और कहानी भी जुड़ी रही. शादी के अलग-अलग समारोहों में उन्होंने कभी अपने परिवार और पति (Rohan Thakkar) के गुजराती रीति-रिवाजों को सम्मान दिया, तो कभी अपनी दिवंगत मां की याद को अपने ब्राइडल लुक का हिस्सा बनाया. रिसेप्शन की यह देसी-मॉडर्न बनारसी साड़ी भी उसी सोच का विस्तार थी, जिसमें भारतीय विरासत और समकालीन फैशन का खूबसूरत मेल देखने को मिला. वहीं दूल्हे राजा रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) भी अपने लुक से किसी से कम नहीं लग रहे थे. उन्होंने मिडनाइट नेवी ब्लू रंग की एम्ब्रॉयडर्ड बंधगला जैकेट, मैचिंग ट्राउजर और ब्लैक शूज के साथ क्लासिक लुक कैरी किया था. उनका सटल और एलिगेंट स्टाइल अंशुला के ग्लैमरस आउटफिट के साथ शानदार तालमेल बनाता नजर आया.
6 जुलाई को की शादी
बता दें कि अंशुला कपूर (Anshula Kapoor) और रोहन ठक्कर (Rohan Thakkar) ने 6 जुलाई 2026 को मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी किया है. शादी के बाद कपल के हर लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. हालांकि, उनका पोस्ट-वेडिंग रिसेप्शन लुक सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है. पारंपरिक दुल्हन की छवि से अलग हटकर अंशुला कपूर ने यह साबित कर दिया कि आधुनिक अंदाज अपनाते हुए भी भारतीय संस्कृति और फैशन की खूबसूरती को बेहद शालीनता के साथ पेश किया जा सकता है.