होटल में यूपी के युवक ने युवती पर नुकीले हथियार से किया हमला, फिर खुद का गला काटा; दोनों की हालत गंभीर

रायपुर। राजधानी रायपुर के बंसल पैराडाइज होटल में युवक-युवती अचेत हालत में मिले हैं। कमरे से लड़की के चिल्लाने की आवाज आने पर होटल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लड़का यूपी का और लड़की मोहला-मानपुर की रहने वाली है। दोनों ने आज सुबह ही बारी-बारी से प्रवेश किया था। दोपहर करीब तीन बजे के आसपास कमरे से लड़ने, झगड़ने और चिल्लाने की आवाज आने पर होटल स्टॉफ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।