भाजपा जॉइन करने की अटकलें तेज …लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं अक्षय कुमार

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से राजनीति में अब तक कई लोग कदम रख चुके हैं. इसी बीच 2024 के लोकसभा चुनाव में एक नया चेहरा उतरने वाला है. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग सीटों से दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. इसी बीच मीडिया में खबर आ रही है कि बॉलीवुड के मशहूर स्टार अक्षय कुमार भी चुनाव लड़ सकते हैं.

अक्षय कुमार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में कदम रख सकते हैं. कहा जा रहा है कि अक्षय कुमार राजनीति के मैदान में उतरने को तैयार हैं. दिल्ली की चांदनी चौक सीट से अक्षय चुनाव लड़ सकते हैं.

बता दें कि भाजपा के नेता और अक्षय कुमार के बीच चुनाव लड़ने के लिए बातचीत चल रही है. अब तक इस बात को लेकर अक्षय कुमार  और भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. दरअसल, भाजपा और अक्षय कुमार का संबंध काफी अच्छा है.