जैसा की हम सभी जानते हैं कि, जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। ऐसे में सभी के मन में ये ख्याल होगा की आखिर शादी के जोड़े में रकुल कैसी दिखेंगीं, तो आइए आपको दिखाते हैं रकुल के कुछ ट्रेडिशनल लुक जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वो बेहद हसीन लगने वाली हैं।

रकुल प्रीत सिंह पर येलो कलर काफी खिलता है और ऐसे में अगर वो येलो लहंगा या साड़ी पहनती हैं, तो वो कुछ इस तरह ग्लो करती हुई नजर आएंगीं।

साड़ी में रकुल प्रीत सिंह के तो क्या कहने अगर रकुल साड़ी वियर करती हैं तो वो कुछ इस अंदाज में जलवा बिखेरती नजर आएंगीं।

रेड साड़ी में रकुल प्रीत सिंह का ब्राइडल लुक देखने लायक होगा, क्योंकि लाल रंग में बेहद प्यारी लगती हैं।

बेबी पिंक या ऑफ व्हाइट लहंगे में अगर रकुल प्रीत नजर आएंगीं, तो वो कुछ ऐसे कहर ढाती हुई दिखेंगी।

आपको बता दें कि, जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और अब आखिरकार दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया है।

फैन्स को बेसब्री से रकुल प्रीत सिंह के ब्राइडल लुक का इंतजार है।