आज 6 अक्टूबर को भारत के छह राज्यों की छह प्रमुख विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं. आज देश की पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव है. पश्चिम बंगाल की दो, तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक विधानसभा सीट और असम की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं.
असम की नगांव लोकसभा सीट, पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटें, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीटें और पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर मतदान होगा.
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की कुल 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है. सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. पश्चिम बंगाल में सबकी नजरें नंदीग्राम और रेजीनगर पर होंगी. नंदीग्राम और रेजीनगर में आज होने वाला दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव TMC के 15 साल के शासन का अंत कर सत्ता में आई बीजेपी के लिए यह पहला चुनावी परीक्षण है. सबसे ज्यादा नजर पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट पर है. ये CM शुभेंदु अधिकारी की पारंपरिक सीट है.
आज हो रहे इस उपचुनाव में बीजेपी, कांग्रेस, TMC, DMK, TVK, CPI और अन्य पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
असम के मुस्लिम बहुल लोकसभा क्षेत्र नगांव और तमिलनाडु की दो विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव दिलचस्प हो चला है. नगांव लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव में जहां सत्तारूढ़ बीजेपी जीत हासिल कर अपना दायरा बढ़ाना चाहती है, वहीं कांग्रेस इस सीट पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए दमखम लगाये हुए है. AIUDF ने मोहम्मद बदरुद्दीन अजमल को चुनावी मैदान में उतारकर त्रिकोणीय मुकाबला बना दिया है.
तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट पर DMK ने यहां से पूर्व विधायक और पार्टी के विधि विभाग के संयुक्त सचिव आई. परंथमेन को मैदान में उतारा है. वहीं, TVK की ओर से के. मरगथम कुमारवेल को मैदान में उतारा गया है.
पुडुचेरी की थट्टनचावडी विधानसभा सीट पर AINRC ने अशोक आनंद को प्रत्याशी बनाया है, उन्हें BJP और AIADMK समर्थन दे रही है. वहीं, कांग्रेस ने ई. विनयगम को चुनावी मैदान में उतारा है. TVK ने भी उन्हें समर्थन देने का ऐलान किया है.