दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट मामले में नया मोड़: पायलट पर विमान को जानबूझकर क्रैश कराने की कोशिश का आरोप

दुबई से इजराइल जा रही फ्लाइट के हाईजैक होने की आशंका बीच इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. दुबई से इजराइल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाइट ने अचानक इमरजेंसी सिग्नल भेजा, जिसके बाद प्लेन को सऊदी अरब में लैंड कराया गया. मामले में पता चला कि कॉकपिट में मौजूद एक पायलट विमान को क्रैश कराना चाहता था, जिसे दूसरे पायलट ने रोक लिया. इस दौरान हाथापाई भी हुई.

संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इज़रायल जा रहे एक कमर्शियल विमान को बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी.

दुबई से तेल अवीव जा रही ‘फ्लाईदुबई’ की फ्लाइट में दोनों पायलटों के आपस में भिड़ने के बाद हाईजैक का इमरजेंसी सिग्नल ट्रिगर हो गया. इजराइली मीडिया के मुताबिक फ्लाईदुबई के इस प्लेन में 24 बच्चों समेत 174 लोग सवार थे. इसके बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने मुसीबत का संकेत भेजा. जिसके बाद सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी.

इस मामले में जो नए खुलासे हुए है उससे पता चला कि कॉकपिट में मौजूद एक पायलट प्लेन को क्रैश कराना चाहता था, जिसे दूसरे पायलट ने नाकाम किया. इस बीच दोनों पायलटों के बीच जमकर झड़प हो गई. झड़प के दौरान ही प्लेन के हाईजैक का सिग्नल एटीसी को भेजा गया था.

उसके बाद दूसरे पायलट ने पैसेंजर और क्रू मेबर्स की मदद से पायलट को काबू में कर लिया. खबरों के मुताबिक इस दौरान कई पैसेंजर्स जख्मी हुए, जिनके शरीर से खून भी निकला है. हालांकि, इसे आधिकारिक तौर पर आतंकवाद या सुनियोजित हाईजैकिंग नहीं बल्कि आपसी झड़प माना गया है.

सूत्रों से पता चला कि नोआम नामक एक इजराइली महिला ने को बताया कि कॉकपिट में सबसे पहले चिल्लाने की खबर आई. एक पायलट को चाकू से मारा गया. इसी दौरान कॉकपिट में चीख पुकार मच गई. प्लेन अचानक से नीचे की ओर गिरने लगा.

विमान के उतरने के बाद हाईजैकिंग की आशंका को खारिज कर दिया गया है. यह फ़्लाइट दुबई से तेल अवीव जा रही थी, तभी सऊदी अरब के ऊपर से यह वापस मुड़ गई.