नाबालिग के साथ गैंगरेप, खेत में बंधक बनाकर 4 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के मोहनगढ़ थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की अपने खेत पर काम कर रही थी। इसी दौरान गांव के चार लड़कों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़ित लड़की और उसके परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

घटना के बाद से चारों आरोपी फरार

मोहनगढ़ थाना पुलिस का कहना है कि चारों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। आज लड़की के न्यायालय में बयान दर्ज कराए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप 

इधर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। पीड़िता के पिता का कहना है घटना 7 फरवरी के शाम की है। रात अधिक हो जाने की वजह से थाने नहीं गए। 8 फरवरी की सुबह मोहनगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को दिन भर हम लोग थाने में बैठे रहे। शाम को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया।