बंगाल में बीजेपी की बड़ी जीत पर पाकिस्तान में हलचल; रक्षा विश्लेषक कमर चीमा बोले—भारत का नक्शा भगवा रंग में, अब अगर जंग हुई तो…

आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। बंगाल में भाजपा की भगवा सुनावी में टीएमसी ताश की पत्तों की तरह बह गई। बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत की जितनी चर्चा देश में हो रही है। उतनी ही चर्चा सरहद पार पाकिस्तान में बंगाल में बीजेपी की जीत की हो रही है। बंगाल में बीजेपी की बंपर जीत से पाकिस्तान में कोहराम मच गया है। इसी का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत की चर्चा भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में भी खूब हो रही है। इस जीत पर पाकिस्तान के पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर पाकिस्तान के रक्षा विश्लेषक कमर चीमा (Qamar Cheema) ने तो भड़काऊ बयानबाजी शुरू कर दी है। कमर चीमा ने तो भड़काऊ बयान देते हुए कहा कि ‘भारत का मैप भगवा रंग में रंग गया है। मोदी का नैरेटिव जीत गया है। अब भारत-पाकिस्तान का युद्ध बहुत विनाशकारी होगा।

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर चीमा ने कहा कि भारत के 72% जमीनी इलाके और 78% आबादी पर नरेंद्र मोदी और बीजेपी का कंट्रोल है। इसका मतलब ये है कि भारत और पाकिस्तान की लड़ाई अब कोई नहीं रोक सकता। जंग, राष्ट्रवाद, धर्म…ये उनकी ताकत है। बीजेपी खुद को मजबूत कर चुकी है और अब हमें समझ लेना चाहिए कि भारत के साथ हमारी जंग वहीं से शुरू होगी जहां पर खत्म हुई थी।

पाकिस्तानी विश्लेषक ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की ‘हवा’ बन गई है और उनकी कहानी जनता में लोकप्रिय हो गई है। उन्होंने अपने देश की झूठी शेखी बघारते हुए कहा कि किस्तान ये समझ चुका है कि अब वो पीएम मोदी को वो सब नहीं करने देगा जो वो करना चाहते हैं। पाकिस्तान कहता है कि अब हर कीमत पर हम नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर देंगे।

आरजू काजमी ने भी वीडियो जारी किया

वहीं पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी (Arzoo Kazmi) ने भी बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हार और बीजेपी की जीत पर वीडियो जारी किया है। वीडियो में आरजू काजमी ने कहा कि पीएम मोदी ने ऐसा मंत्र फूंका कि अरसे से जीतती आ रही ममता बनर्जी एकदम अलग-थलग पड़ गईं। हिंदुओं ने जो बीजेपी को भर-भर कर वोट दिया, उसके पीछे एक संदेश था कि बांग्लादेश से भगाए गए, पाकिस्तान से भगाए गए, कश्मीर से भगाए गए। बंगाल उनके लिए आखिरी ट्रेन थी वरना हिंदुओं को वहां से भी भागना पड़ता।

पाकिस्तानी अखबार ने भी ममता की हार पर क्या कहा

पाकिस्तानीअखबार डॉन में छपे ऑपिनियन लेख में भी बंगाल चुनाव नतीजे की चर्चा है। सोवियत संघ के पूर्व क्रांतिकारी और नेता जोसेफ स्टालिन का जिक्र करते हुए लेख में लिखा गया- जोसेफ स्टालिन की आत्मा मानो आजकल अलग-अलग जगहों पर दिखाई दे रही हो, कभी हंसती हुई, कभी उलझन में और कभी दुखी। जैसे वो व्हाइट हाउस में किंग चार्ल्स के एंग्लो-सैक्सन भाईचारे की बात पर हंस रही हो। डॉन के लेख में कहा गया कि ‘स्टालिन ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि भारत में उनके समर्थक ही एक दिन हिंदुत्व की ताकत को बढ़ाने में मदद करेंगे। उनका कांग्रेस विरोध हिंदुत्ववादी ताकतों के समर्थन में बदल जाएगा।