भाजपा जल्द जारी करेगी लोकसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट

रायपुर । विधानसभा चुनाव के फॉर्मूले के आधार पर भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले करने की तैयारी कर ली है। 29 फरवरी को भाजपा CEC की बैठक में मंथन के बाद पहली सूची कभी भी आ सकती है। इसमें मध्यप्रदेश में एक दर्जन और छत्तीसगढ़ में आधा दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम घोषित हो सकते हैं।

बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य नेता दिल्ली से रायपुर लौट चुके हैं। दिल्ली से लौटने के बाद किरण सिंह देव ने मीडिया से बात करते हुए बैठक को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई है और जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति दिए गए नामों पर निर्णय लेगी।