सारा अली खान ने ‘ढल गया दिन’ को किया रीक्रिएट, हो गईं ट्रोल

सारा अली खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ को लेकर चर्चा में हैं। उनकी इस मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सारा अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने चुलबुले अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब उनका एक इंटरनेट पर छाया हुआ है, जिसमें वो 70 के दशक के लुक में नजर आ रही हैं। साथ ही 80 के दशक के गाने ‘ढल गया दिन’ को रिक्रिएट कते हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के सामने आने बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि सारा अली खान बेबी पिंक साड़ी में नजर आ रही हैं और 70s के स्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। वीडियो में देख सकते हैं कि वो रैकेट खेलती दिख रही हैं। इसमें उन्होंने ‘ढल गया दिन’ को रीक्रिएट किया है। फैंस उनके वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। इस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

अगर सारा अली खान के वीडियो पर लोगों के रिएक्शन की बात जाए तो एक ने लिखा, ‘शर्मिला की कॉपी कर या कायली जेनर की। एक्टिंग हमेशा ओवर ही करती है।’ दूसरे ने लिखा, ‘सारा का सारा खेल या गाना खराब कर दिया है।’ तीसरे ने लिखा, ‘शर्मिला जी की तरह बहुत ही खूबसूरत हो।’ इसके साथ ही एक अन्य ने लिखा, ‘इरीटेड का दूसरा नाम ये है।’ इसी तरह से लोग इस पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं।