महतारी वंदन योजना का दूसरा क़िस्त कल.. वित्तीय वर्ष ख़त्म होने की वजह से बदली गई अंतरण की तारीख

रायपुर: महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त कल यानि बुधवार 3 अप्रैल को महिला हितग्राहियों के खातों में अंतरित की जाएगी। पूर्व में सीएम ने एक अप्रैल को राशि ट्रांसफर की बात कही थी लेकिन वित्तीय वर्षांत होने की वजह से तारीख में बदलाव किया गया।

इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने केशकाल दौर के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत 70 लाख 12 हजार महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपए भेज चुके हैं। पहली क़िस्त के रूप में कुल 655 करोड़ रुपए भेजे जा चुके हैं, वहीं अब दूसरी किश्त भी जल्द महिलाओं के खातों में भेजेंगे। 1 तारीख को छुट्टी होने के कारण 3 मार्च को 70 लाख 12 हजार से अधिक महिलाओं के खातों में दूसरी किश्त ट्रांसफर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *