आपसी विवाद में युवक की पिटाई के बाद मौत, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के अंडा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला ग्राम खाड़ा के स्कूल पारा का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक शंभू निषाद पहले कई वर्षों से गुजरात में निवासरत था। गांव आने पर वह आरोपी संतोष यादव और रोहित यादव के साथ विवाद में उलझ गया। विवाद के दौरान आरोपियों ने हाथ-मुक्का एवं लात से उसकी पिटाई कर दी, जिससे शंभू को गंभीर अंदरूनी चोटें आई। परिजनों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया, जहां 13 अप्रैल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीड़ित परिवार की रिपोर्ट पर थाना अंडा में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस खोजबीन में जुटी थी। आरोपी संतोष कुमार यादव को कुथरेल क्षेत्र और आरोपी रोहित कुमार यादव को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *