राहुल के दावे पर डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने कसा तंज, कहा  “उन्‍होंने अपनी सीटों की गिनती की”

रायपुर : कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के भाजपा के 150 सीटों वाले दावे पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तंज कसते हुए पलटवार किया है। डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने कहा, मैं पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने (राहुल गांधी) अपनी सीटों की गिनती की है?

डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि वो सरकार बनाने का दावा करते हैं और सरकार बनाने के लिए जितने आंकड़े आवश्यक हैं उस पर वे चुनाव ही नहीं लड़ रहे हैं। उन्होंने घोषणा पत्र किस आधार पर जारी किया। कांग्रेस ने पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया कि इस लोकसभा चुनाव भाजपा 150 सीटों पर सिमट जाएगी।