पति चौथी शादी कर लेगा, संदेह में तीसरी पत्नी ने पति पर सिलबट्टा पटककर की हत्या 

०० पति अक्सर महिलाओं से बात करता था इसे लेकर दोनों के बीच रात से हो रहा था झगड़ा

रायपुर| रायपुर में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। उसका पति अक्सर महिलाओं से बात करता था। इसे लेकर दोनों के बीच रात को झगड़ा होता रहा। फिर सुबह महिला ने सो रहे पति के सिर पर सिलबट्टा पटक दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह युवक की तीसरी पत्नी थी। उसे संदेह था कि पति चौथी शादी कर लेगा। मामला उरला थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के डिंडौरी निवासी उमेश धुर्वे (30) अपनी पत्नी इंगलेश्वरी धुर्वे के साथ सरोरा में किराए पर रहता था। उमेश की तीसरी और इंगलेश्वरी की दूसरी शादी थी। दोनों मजदूरी करते थे। उमेश ध्रुवे अक्सर ही दूसरी महिलाओं से बात करता था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच रोज ही झगड़ा होता था। रविवार को भी दोनों काम पर गए थे और वहां विवाद हुआ। इसके बाद दोनों घर लौटे तो रात में फिर विवाद शुरू हो गया। इस पर उमेश ने फावड़े से पत्नी को पीट दिया और खुद जाकर कमरे में सो गया। इसके बाद से ही इंगलेश्वरी के मन में गुस्सा भरा था। वह तड़के कमरे में पहुंची और वहां रखा सिलबट्‌टा उठाकर उमेश के सिर पर मार दिया। चोट लगने से उमेश के सिर पर खून बहने लगा और तड़प-तड़प कर उसकी मौत हो गई। सुबह जब 7 बजे तक दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक जगाने के लिए आए, लेकिन अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो उमेश मृत पड़ा था। पास ही इंगलेश्वरी भी बैठी हुई थी। इस पर उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने इंगलेश्वरी को गिरफ्तार कर लिया है। इंगलेश्वरी ने बताया कि उसे संदेह था कि उमेश चौथी शादी कर लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *