महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का किया सम्मान

०० राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील मालिक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संगीता शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष को संगठन के कार्यो की दी जानकारी

रायपुर : महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील मालिक एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संगीता शर्मा ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात कर उनका फाउंडेशन की तरफ से सम्मान किया गया|

इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष संगीता शर्मा ने महिला सुरक्षा को लेकर संगठन के द्वारा किए जा रहे कार्यो को विधानसभा अध्यक्ष को जानकारी भी दी| डॉ रमन सिंह ने महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के कार्यो की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन भी किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *