शराब के नशे में जनगणना प्रशिक्षण में पहुंचे हेडमास्टर को डीईओ ने निलंबित किया

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू हो गया है। वहीं बस्तर में जनगणना प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंचे हेडमास्टर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने की है

जानकारी के मुताबिक, बकावंड ब्लॉक में जनगणना प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था। प्राथमिक शाला आंवराभाटा में पदस्थ हेड मास्टर टीकम कश्यप प्रशिक्षण में शराब पीकर पंहुचा था। आरोप है कि इस दौरान हेडमास्टर ने अधिकारियों और मास्टर टेनर्स के साथ दुर्व्यवहार भी किया। कलेक्टर के आदेश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने हेड मास्टर टीकम कश्यप को निलंबित करते हुए दरभा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *